अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, खेल, अर्थव्यवस्था, नियुक्तियां, सम्मलेन आदि से सम्बंधित One Liners यहाँ से पढ़ें, Current Affairs एक ऐसा विषय है आप इसे जितना ज्यादा पढेंगे ये उतना ही आपको याद होगा प्रतिदिन कम से कम दिन में दो बार जरूर पढ़ें.
अंतरराष्ट्रीय
- ‘गल्फूड 2020’ (GulFood) कार्यक्रम का आयोजन जहां किया गया वह जगह – दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
- 17 फरवरी 2020 से आयोजित की जाने वाले पहले संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता शिखर सम्मेलन का मेजबान देश – भारत (गांधीनगर, गुजरात में)
राष्ट्रीय
- 17 फरवरी 2020 को समापन होने वाले 10 वीं ‘वर्ल्ड पेट्रोकोल कांग्रेस’ का आयोजन स्थल – नई दिल्ली
- आयकर विभाग के अनुसार, यदि स्थायी खाता संख्या (PAN) को किस तारीख तक आधार से नहीं जोड़ा जाता है तो वह निष्क्रिय (बेकार) हो जाएगा-31 मार्च
- हाल ही में राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन ने घोषणा की है कि उसने नए संभावित मिशनों की अवधारणा संबंधी अध्ययन हेतु कितने अनुसंधान कार्यक्रमों का चयन किया है- चार
- 16 फरवरी को इस शहर में प्रधान मंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया और राष्ट्र को दीनदयाल उपाध्याय स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया – वाराणसी, उत्तर प्रदेश
- ‘काशी एक, रूप अनेक’ का आयोजन स्थल – वाराणसी, उत्तर प्रदेश
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2020 को चंदौली में वीडियो कांफ्रेस के जरिए किस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया- काशी-महाकाल एक्सप्रेस
- 16 फरवरी 2020 को इस शहर में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण का वार्षिक अखिल भारतीय सम्मेलन में आयोजित किया गया – नई दिल्ली
- वह देश जो वन्यजीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर 13वें COP (Conference of Parties) की मेज़बानी करेगा- भारत
- हाल ही में ग्रीनपीस साउथ ईस्ट एशिया नामक संस्था की रिपोर्ट के अनुसार, किस देश में जीवाश्म ईंधन के उपयोग के कारण होने वाला वायु प्रदूषण लगभग 490 मिलियन कार्य दिवसों के नुकसान का कारण है- भारत
- भारत का सबसे स्वच्छ शहर और सबसे शांत शहर – इंदौर, मध्य प्रदेश
- चुनाव आयोग ने “टू-वे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम” की अवधारणा को विकसित करने के लिए इस संस्थान के साथ भागीदारी की है – IIT मद्रास
राज्य विशेष
- वे राज्य जहां सरकारी कर्मियों को पांच-दिवस कार्य का सप्ताह नीति लागू है – महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल
- हाल ही में किस राज्य में भारत की पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गयी है- महाराष्ट्र
- ओडिशा सरकार ने हाल ही में राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की है- पांच प्रतिशत
- आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से निपटने हेतु किस पुलिस स्टेशन की स्थापना की- दिशा पुलिस स्टेशन
- वह राज्य सरकार जिसने ओलम्पिक में स्वर्ण पदक कितने वाले राज्य के खिलाड़ियों को छह-छह करोड़ रुपये देने की घोषणा की- हरियाणा
व्यक्ति विशेष
- ‘द क्रॉसफायर ऑफ लव’ पुस्तक के लेखक – धीरेन तिवारी
- कोयला क्षेत्र में “एनर्जी एण्ड एनवायरनमेंट फाउंडेशन वैश्विक उत्कृष्टता पुरस्कार 2020” के विजेता – गोपाल सिंह
- “द एलीफेंट गर्ल” उपन्यास के लेखक – चित्त रंजन पाठक
खेल
- रांची में राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2020 में पुरुषों की 50 किमी दौड़ प्रतियोगिता के विजेता – सनबम दमन सिंह
सामान्य ज्ञान
- संयुक्त राष्ट्र – स्थापना: 24 अक्टूबर 1945; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) – स्थापना: वर्ष 1945; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
- भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की स्थापना – वर्ष 1924
- संयुक्त अरब अमीरात – राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: दिरहम
- प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना प्रभावी हुईं वह दिवस – 1 दिसंबर 2018